How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

11 साल बाद बंद होगा कुमकुम भाग्य, फैंस को बड़ा झटका

File

फाइल फोटो

Kumkum Bhagya Off Air News: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार ‘कुमकुम भाग्य’ के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो 11 साल तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह शो अब ऑफएयर होने जा रहा है. कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट किया जाएगा.

शो से जुड़ी कुछ खास बातें
'कुमकुम भाग्य' की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. शुरुआत में शो की कहानी प्रज्ञा (सृति झा) और अभि (शब्बीर अहलूवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती थी. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यही वजह थी कि शो सालों तक टीआरपी की रेस में टॉप पर बना रहा. शो ने कई पॉपुलर एक्टर्स को जन्म दिया, जिनमें मृणाल ठाकुर (बुलबुल का किरदार), और अन्य सितारे शामिल हैं. सृति और शब्बीर की जोड़ी को आज भी टीवी की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है.

क्या है बंद होने की वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक, शो को बीते कई महीनों से टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था. समय के साथ शो की स्टारकास्ट में भी कई बार बदलाव हुआ, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन टूट गया. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई. वर्तमान में शो में प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल लीड रोल में हैं लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. सूत्रों के अनुसार, चैनल ने शो को नया स्लॉट (शाम 7 बजे) देने की पेशकश की थी, लेकिन एकता कपूर ने इसे स्वीकार करने के बजाय शो को बंद करने का फैसला लिया.

क्या आएगा इसके बाद?
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब नया शो ‘गंगा माई की बेटियां’ लेने जा रहा है, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के बंद होने को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

फैंस में मायूसी
शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग पुराने एपिसोड्स और सृति-शब्बीर की जोड़ी को याद कर रहे हैं. एक दशक तक टेलीविजन पर राज करने वाला ये शो अब इतिहास बनने जा रहा है. 'कुमकुम भाग्य' केवल एक शो नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका था और अब उसका अंत वाकई एक युग का अंत है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

06 Aug 2025  ·  Published: 05:39 IST

TMKOC फेम सिंपल कौल ने पति संग तोड़ी शादी, फाइल किया तलाक, फैन्स हैरान!

फाइल फोटो

फाइल फोटो

TMKOC Actress Simple Kaul Divorce: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल, जिन्हें 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे शोज में देखा गया है, अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को अलविदा कहने जा रही हैं. शादी में खटपट की खबरों के बाद अब उन्होंने खुद तलाक की पुष्टि कर दी है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंपल कौल ने पति राहुल लूंबा से अलग होने के फैसले पर मुहर लगा दी है. दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी. 14 साल तक साथ रहने के बाद अब कपल ने हाल ही में तलाक फाइल किया है.

आपसी रजामंदी से लिया तलाक का फैसला
सिंपल कौल ने शादी टूटने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये हाल ही में हुआ है और तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा, "हम दोनों मैच्योर ह्यूमन हैं. हम परिवार से कहीं बढ़कर हैं. शुरुआत में ये बात मुझे हजम नहीं हुई थी कि रिश्ता खत्म हो चुका है, क्योंकि मैं उन्हें सालों से जानती हूं. जब शादी होती है तो पार्टनर और फैमिली साथ होते हैं. मुझे नहीं पता लोग कैसे किसी से अलग हो जाते हैं."

तलाक की वजह पर चुप्पी
हालांकि सिंपल ने शादी टूटने की असली वजह नहीं बताई है. अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज बताया था. उनके मुताबिक, पति राहुल काम की वजह से काफी ट्रैवल करते थे और लंबे समय तक विदेश में रहते थे. उनके पास न होने की कमी सिंपल को हमेशा खलती थी.

सिंपल ने कहा कि वह हमेशा प्यार से जीती हैं और उन्हें जिंदगी में ढेर सारा प्यार, खुशियां और स्पिरिचुअल अवेयरनेस मिली है. यही वजह है कि अलगाव का फैसला उनके लिए आसान नहीं रहा.

करियर और पहचान
वर्कफ्रंट पर सिंपल कौल एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फेमस शोज़ किए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया है.

ये भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव पर DRI ने कसा शिकंजा; ठोका 102 करोड़ का जुर्माना


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

03 Sep 2025  ·  Published: 12:02 IST

पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद ‘राइज एंड फॉल’ में खेसारी लाल की एंट्री की चर्चाएं तेज़

File

फाइल फोटो

Rise and Fall Show: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. शो को शुरू हुए अभी मुश्किल से दो हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खासतौर पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने देसी और मजाकिया अंदाज़ से इस शो में अलग ही रंग भर दिया था. उनके चुटकुले और बिंदास अंदाज ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि फैन्स को भी खूब एंटरटेन किया.

हालांकि, पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह खबर झटका साबित हुई कि उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया. खबरों के मुताबिक, निजी और राजनीतिक कारणों से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. महज 14 दिनों में पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल’ के मंच पर धमाल मचा दिया था. फैन्स और प्रतियोगियों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया, लेकिन उनका जाना शो की लोकप्रियता पर असर डाल सकता है.

अब चर्चा यह है कि मेकर्स शो में एक और बड़े भोजपुरी स्टार को लाने की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह की जगह खेसारी लाल यादव को लाने की प्लानिंग चल रही है. हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अगर खेसारी लाल वाकई शो में आते हैं, तो यह ‘राइज एंड फॉल’ के लिए एक नया ट्विस्ट साबित हो सकता है.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और उनकी भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्होंने पहले भी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था, हालांकि वहां वे ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए थे. इसके बावजूद, उनकी पॉपुलैरिटी बनी हुई है. पिछले कुछ वर्षों में वे कई विवादों में भी रहे हैं, इसलिए अगर ‘राइज एंड फॉल’ में उनकी एंट्री होती है, तो यह शो के लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

पवन सिंह ने जिस तरह अपने मजाकिया और देसी स्वभाव से दर्शकों के दिल जीते, वही चुनौती खेसारी लाल यादव के सामने भी होगी. फैन्स स्वाभाविक तौर पर उनकी तुलना पवन सिंह से करेंगे. ऐसे में देखना होगा कि खेसारी लाल यादव शो में आकर वही मनोरंजन और ऊर्जा ला पाते हैं या नहीं. मेकर्स के लिए भी यह एक बड़ा दांव होगा. 

पवन सिंह के जाने के बाद शो की लोकप्रियता बनाए रखना जरूरी है. खेसारी लाल की एंट्री शो को दोबारा उसी स्तर पर ले जा सकती है. दोनों ही स्टार्स भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज चेहरे हैं और उनकी ऑडियंस भी बहुत बड़ी है. फिलहाल दर्शकों को इंतजार है कि ‘राइज एंड फॉल’ में खेसारी लाल यादव कब और किस अंदाज में एंट्री करेंगे. अगर वे आते हैं, तो शो को नया रंग और ताजगी मिल सकती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

20 Sep 2025  ·  Published: 11:56 IST

'दंगल' फेम जायरा वसीम ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की निकाह की तस्वीरें

File

फाइल फोटो

कई साल पहले बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शादी कर ली है. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी. जायरा की पोस्ट देखकर उनके फैन्स और फॉलोअर्स काफी हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से पब्लिक लाइमलाइट से दूरी बना रखी थी.

जायरा ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वो अपने निकाहनामा (निकाह के दस्तावेज़) पर साइन करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में वो अपने पति के साथ चांद को निहारती हुई दिख रही हैं. हालांकि उन्होंने अपने पति का नाम या चेहरा सामने नहीं दिखाया है. फोटो में दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा है. अपने खास दिन पर जायरा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था और कैप्शन में लिखा – “कुबूल है x3.”

 

View this post on Instagram

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

2019 में छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री
जायरा वसीम ने साल 2019 में बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था. उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि वो अपने काम से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि यह रास्ता उनके धर्म और विश्वास से मेल नहीं खाता. उन्होंने कहा था कि ग्लैमर और शोहरत की दुनिया में उन्हें वह सुकून नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी. उन्होंने साफ कहा था कि वो अपने ईमान और जिंदगी को अल्लाह की राह में लगाना चाहती हैं.

मिली थी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
जायरा वसीम ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद वो आमिर खान के साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आईं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. बाद में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी काम किया.

फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली जायरा ने अब नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

18 Oct 2025  ·  Published: 12:26 IST